उन्नाव। गुरुवार देररात इब्राहिमाबाद सबस्टेशन के मेन केबिल में आग लगने से हड़कंप मच गया। आनन-फानन मौजूद कर्मियों ने सप्लाई बंद की। केबिल जल जाने से इब्राहिमाबाद सबस्टेशन ठप हो गया। इससे जुड़े छह से अधिक मोहल्लों की बिजली आपूर्ति घंटों गुल हो गई। इसका पता चलते ही बिजली अधिकारियों के हाथपांव फूल गए। अधिकारियों ने तुरंत दूसरे उपकेन्द्र से फीडरों को जोड़कर आपूर्ति शुरु कराई। शुक्रवार को मरम्मत के कारण घंटों बिजली आपूर्ति ठप रही।
गुरुवार देररात करीब 12 बजे अचानक इब्राहिमाबाद सबस्टेशन के मेन केबिल में आग लग गई। यह देख उपकेन्द्र में मौजूद कर्मचारियों ने तुरन्त मेन लाइन बंद कर आपूर्ति बंद की। इसके बाद मिट्टी आदि डालकर आग पर काबू पाया। रात में ही सूचना उच्चाधिकारियों को दी गई। अफसरों ने मौका मुआयना किया। केबिल जलने के कारण कर्मचारियों ने रात में मरम्मत में दिक्कत आने की जानकारी दी। उधर केबिल जलने से उपकेंद्र से जुड़े अनवार नगर, कृष्णादेईखेड़ा, मोतीनगर, पीताम्बर नगर एक व दो, कृष्णानगर सहित अन्य मोहल्लों की बिजली गुल हो गई। भीषण गर्मी में बिजली चली जाने से लोग बेहाल हो गए। तुरंत बिजली अधिकारियों के फोन घनघनाने शुरु हो गए। यह देख अफसरों ने तुरंत आपातकालीन व्यवस्था करके दूसरे उपकेंद्र से इन मोहल्लों की बिजली जुड़वाई और दो घंटे बाद आपूर्ति शुरु कराई। उधर शुक्रवार तड़के चार बजे रोस्टिंग होने से बिजली गुल हो गई। इससे क्षेत्र में पानी की किल्लत हो गई। लोग हैंडपंपों पर लाइन लगाकर पानी लाने को विवश हुए। एसडीओ द्वितीय अनूप सक्सेना ने बताया देररात वैकल्पिक व्यवस्था करके आपूर्ति बहाल कराई गई थी। शुक्रवार को मरम्मत कराई गई। इस कारण दोपहर में कुछ समय के लिए बिजली गायब हुई थी।