फतेहपुरचौरासी (उन्नाव)। थाना क्षेत्र में मारपीट की दो घटनाओं में एक महिला समेत पांच लोग घायल हो गए। दोनो घटनाओं की सूचना थाना पुलिस को दे दी गई है। पुलिस ने घायलों को जिला अस्पताल भेजा है।
ग्राम धन्नापुरवा में दिनेश ने गांव के शंकर से ही खेती के काम के लिए गाड़ीबैल मांगी थी। शंकर के मना करने पर दोनोें में विवाद हो गया। बात बढ़कर मारपीट तक पहुंची और दोनों के परिवारीजन भी मौके पर पंहुच गए। मारपीट में रानी पत्नी हरिचरन, शंकर, दिनेश पुत्रगण हरिचरण घायल हो गए। दूसरी घटना ग्राम चंदिकाखेड़ा की है। यहां के रहने वाले दयाराम और रोहतम में किसी बात को लेकर पहले कहासुनी हुई और फिर मारपीट हो गई। इस घटना में दोनो जख्मी हो गए। दोनो मामलों में घायलों ने थाना पुलिस को तहरीर दी है। पुलिस ने सभी पांचों घायलों को जिला अस्पताल भेजा है।
उलाहना देने गए पिता को पीटा
बांगरमऊ उन्नाव। दबंग ने शौच को जाती एक विवाहिता से छेड़छाड़ की। इस पर उसका पिता जब उलाहना देने उसके घर पंहुचा तो दबंग ने उसे लाठियों से पीटकर घायल कर दिया।
कोतवाली क्षेत्र के कलवारी महमदाबाद निवासी एक विवाहिता करीब एक सप्ताह पूर्व अपने मायके आई थी। रविवार की शाम वह शौच के लिए खेतों की ओर जा रही थी। पहले से ही घात लगाए खड़े गांव के ही निवासी रोहित सिंह पुत्र प्रमोद सिंह ने रास्ते में उसे बुरी नीयत से दबोच लिया। उसने उसके साथ बलात्कार का प्रयास किया। युवती किसी तरह रोहित के चंगुल से भागने में सफल रही। बेटी के साथ हुई घटना की जानकारी पाकर पिता जब उलाहना देने के लिए रोहित के घर गया। दरवाजे पर ही रोहित और अशोक सिंह ने उसे लाठियों से पीटकर गंभीर रूप से घायल कर दिया। घटना की रिपोर्ट घायल की तहरीर पर पुलिस ने दर्ज कर ली है।