सोहरामऊ (उन्नाव)। गुरुवार रात लगी आग से घर का सामान पूरी तरह से जलकर राख हो गया। ग्रामीणों ने काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। स्थानीय थाने के ग्राम निधानखेड़ा में बीती रात किन्हीं कारणों से महादेव पुत्र स्व. ठाकुरदीन के घर में आग लग गई। आग लगी देख आसपास के लोग दौड़े और आग बुझाए जाने का प्रयास करने लगे। काफी मशक्कत के बाद ग्रामीणों ने आग पर काबू पाया। आग लगने के दौरान पीड़ित का अनाज, कपड़े व नकदी सहित हजारों रुपए का सामान जल कर राख हो गया।