उन्नाव। पेट्रोल के दाम साढ़े सात रुपए बढ़ा देने के केंद्र सरकार के खिलाफ लोगों में उबाल आ गया है। गुरुवार को व्यापारियों, अधिवक्ताओं और नेताओं ने केंद्र सरकार, पेट्रोलियम मंत्री के पुतले जलाकर गुस्से का इजहार किया और बढ़े दाम वापस लेने की मांग की। व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष रजनीकंात श्रीवास्तव के नेतृत्व में व्यापारियों ने बड़े चौराहे पर पेट्रोलियम मंत्री का पुतला फूंका। इसके पहले व्यापारियों ने कात्यायन गेस्ट हाउस से रैली के रूप में बड़े चौराहे पहुंचे। प्रदर्शन में प्रेम टंडन, आशीष गुप्ता, इश्तियाक गौरी, राजीव सिंह, मुशीर खान शामिल रहे। बार एसोसिएशन के पूर्व उपाध्यक्ष प्रदीप कुमार (दीपक) ने साथियों के साथ पेट्रोलियम मंत्री का पुतला फूंका। पुतला फूंकने में दिनेश पाल, अभिषेक सिंह, सतीश कुमार दुबे, ज्योत्सना, कमलेश सिंह सिसौदिया, गिरीश कुमार सहित अन्य लोग रहे। सपा नेता राहुल पांडेय ने शांति मार्च निकाल कर पेट्रोलियम मंत्री का पुतला फूंका। इस अवसर पर आशीष त्रिपाठी, अजय सिंह, लालू सहित अन्य लोग उपस्थित रहे। भ्रष्टाचार उन्मूलन समिति के प्रदेश अध्यक्ष अनिरूद्व सिंह चंदेल ने बढ़ी कीमतों को वापस करने की मांग की है। इस अवसर पर सोनू सिंह, संजीव पाण्डेय, रमन सिंह, सतेन्द्र सिंह आदि उपस्थित रहे।