मियागंज (उन्नाव)। सपा प्रदेश अध्यक्ष अखिलेश यादव ने मियागंज ब्लाक प्रमुख बलबीर यादव को सपा में शामिल किये जाने का फैसला पलट दिया। प्रदेश अध्यक्ष द्वारा जिलध्यक्ष अनवार अहमद का निर्णय पलट दिए जाने की सूचना पहुंचते ही क्षेत्र के पुराने सपा कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर दौड़ गई। सपाईयों ने इसे पार्टी कार्यकर्ताओं की जीत बताकर पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मुलायम सिंह और अखिलेश यादव को धन्यवाद ज्ञापित किया। सपा विधानसभा महासचिव रियाज मो. (राजू ) ने बताया कि प्रदेश अध्यक्ष ने सपा के सक्रिय सदस्य रहे लोगों को दोबारा वापस पार्टी में आने के लिए अक्टूबर तक बैन लगा रखा है। ब्लाक प्रमुख बलबीर यादव तो सपा के सक्रिय सदस्य भी नहीं थे इसी कारण उन्हें बाहर का रास्ता दिखाया गया। ब्लाक प्रमुख को पार्टी में न स्वीकारे जाने पर एजाज अहमद जिला सचिव यूथ ब्रिगेड, सलीम अंसारी, मोहसिन, शानू खां, एजाज खंा, मानू भाई, शाबान खां, मुन्ना सलमान आदि कार्यकर्ताओें ने हर्ष व्यक्त किया।