नवाबगंज (उन्नाव)। सोहरामऊ थाना क्षेत्र के लालपुर गांव में शुक्रवार की रात चोरों ने एक घर का ताला तोड़कर करीब दस हजार की नकदी, जेवरात एवं कपडे़ आदि चोरी कर लिए। घटना के समय गृहस्वामी खेत की रखवाली कर रहा था। उसकी पत्नी बच्चों सहित छत पर सोई थी। सुबह उसे चोरी होने की जानकारी मिली। घटना की सूचना गृहस्वामी ने पुलिस को दी। चोरी गए खाली बक्से घर से थोड़ी ही दूर पर स्थित खेतों में मिले। लालपुर गांव निवासी रामचंद्र पुत्र कल्लू लोध खेतों की रखवाली के लिए चला गया था। घर में उसकी पत्नी बच्चों सहित छत पर सो रही थी। इसी बीच मौका पाकर चोर ताला तोड़कर घर में दाखिल हो गए और बक्से आदि उठा ले गए। चोरों ने गांव के बाहर खेतों में बक्सों को खाली कर फेंक दिया। गृहस्वामी के अनुसार चोर उसके घर से करीब दस हजार रुपए नकदी चुरा ले गए। सुबह जब गृहस्वामिनी छत से नीचे उतरी तो कमरे का सामान बिखरा देख हक्का-बक्का रह गई। उसके रोने की आवाज सुनकर आसपास के लोक एकत्र हो गए। लोगों ने खोजबीन शुरू की तो घर से कुछ दूरी पर खाली पड़े बक्से बरामद हुए। चोरी होने की सूचना मिलते ही रामचंद्र घर की ओर भागा। उसने घटना की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने जांच के बाद रिपोर्ट दर्ज करने का आश्वासन देकर उसे चलता कर दिया। गांव में हुई चोरी की घटना से लोगों में दहशत है।