उन्नाव। हास्य कवि काका बैसवारी की तबियत बिगड़ने पर गंभीर हालत में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मालूम हो कि काका ने काव्य विधा के माध्यम से देश ही विदेशों तक में अपना और जिले का नाम रोशन किया। सूचना मिलने पर क्षेत्रीय विधायक ने उन्हें अस्पताल पहुंचाया और बेहतर इलाज के लिए लखनऊ-कानपुर भेजने का भी आश्वासन दिया है।
हास्य कवि सूर्य प्रसाद द्विवेदी उर्फ काका बैसवारी की मंगलवार देर शाम अचानक हालत बिगड़ गई। जानकारी होने पर क्षेत्रीय विधायक कुलदीप सिंह व सपा युवजनसभा जिलाध्यक्ष सोनी सिंह परिहार ने जिला अध्यक्ष सोनी सिंह परिहार ने बुधवार सुबह जिला अस्पताल में भर्ती कराया। अस्सी साल के काका बैसवारी ने अपनी रचनाओं के माध्यम से जहां लोगों को गुदगुदाया तो वहीं व्यंग के जरिए राजनीति और वर्तमान व्यवस्था पर प्रहार भी किए। विधायक कुलदीप सिंह सेंगर ने कहा कि काक बैसवारी ने अपना काव्य साधना के जरिए जीवन भर साहित्य सेवा की है।
उन्होंने कहा कि उनका हर संभव इलाज कराया जाएगा और स्वस्थ होने के बाद घर भेजवाया जाएगा। मालूम कि छह महीने पहले भी काका की तबियत काफी खराब हो गई थी। राज्यसभा सदस्य ब्रजेश पाठक ने उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती करवाया था और इसके बाद लखनऊ में इलाज कराया था। खराब तबियत और कमजोरी के चलते वह चाह कर भी मीडिया कर्मियों से बात नहीं कर पाए और तबियत में सुधार होने पर बात करने को कहा।