कार्यकर्ताओं से जानी जमीनी हकीकत
उन्नाव। पहली बार शहर आए भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डा. लक्ष्मीकांत बाजपेई ने कार्यकर्ताओं से जमीनी हकीकत जानी। कार्यकर्ताओं ने खुलकर अपनी पीड़ा बताई और पार्टी की मजबूती के सुझाव दिए।
कमला भवन में आयोजित कार्यकर्ता संवाद कार्यक्रम में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने भाजपाइयों का हौसला बढ़ाते हुए भविष्य में पार्टी को मजबूत कर जनता के साथ खड़े रहने को कहा। गोरेलाल दीक्षित, प्रभाकर सिंह, कपिल निगम, मंजूलता अवस्थी, रामश्री दीक्षित, अवध निगम, मुन्ना सिंह, अजय मिश्रा, राजीव शुक्ला, अशोक तिवारी, संदीप पांडेय, जीतेन्द्र सिसौदिया, देवेन्द्र बाजपेई आदि कार्यकर्ताओं ने सीधे संवाद किया और सुझाव रखे। संवाद के दौरान कार्यकर्ताओं ने चुनावों में पहले टिकट घोषित करने व जिले में पार्टी का कार्यालय खोलने की मांग की है। प्रदेश अध्यक्ष ने आगामी समय में पार्टी को बेहतर स्थिति में लाने के लिए आश्वस्त किया। कार्यक्रम का समापन भाजपा के प्रान्तीय नेता एमएलसी हदयनारायण दीक्षित ने डा. बाजपेई का आभार व स्वागत कर किया। यहां पर क्षेत्रीय अध्यक्ष सुभाष त्रिपाठी, निवर्तमान जिलाध्यक्ष विपिन गुप्ता, पंकज गुप्ता, पूर्व सांसद देवीबक्स सिंह, पूर्व मंत्री मस्तराम, आनंद अवस्थी, गंगाप्रसाद वर्मा, प्रभानशंकर दीक्षित, रामचन्द्र वर्मा, सरोज सिंह, दिनेश बाजपेई, जिला उपाध्यक्ष व मीडिया प्रभारी संजय शुक्ला आदि मौजूद रहे।
जोरदार स्वागत किया
उन्नाव। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डा. लक्ष्मीकांत बाजपेई के प्रथम बार शहर आगमन पर कार्यकर्ताओं ने जगह-जगह स्वागत किया। भाजपा नेता नीरज शर्मा ने बनी चौराहे पर भाजपा के प्रदेश मुखिया का माल्यार्पण कर उन्हें फूलमालाओं से लाद दिया। इसके अलावा मनोज निगम, वाणीकांत, पिंटू शुक्ला, विवेक त्रिपाठी, अजीत निगम ने भी शहर में विभिन्न स्थानों पर प्रदेश अध्यक्ष का स्वागत किया। कार्यकर्ताओं के उत्साह को देख भाजपा अध्यक्ष भी खासे खुश दिखे।