उन्नाव। भारतीय जनता पार्टी में पूरे प्रदेश में गुटबाजी है। विधानसभा चुनाव में हार का यह एक बड़ा कारण है। इन भितरघातियों की सूची तैयार हो गई है, बहुत जल्द कार्रवाई की जाएगी। यह बात भाजपा प्रदेश अध्यक्ष लक्ष्मीकांत वाजपेयी ने अमर उजाला से कही।
श्री वाजपेयी मंगलवार को कमला मैदान में कार्यकर्ता सम्मेलन में आए थे। इसके बाद पार्टी कार्यकर्ता राजेंद्र मिश्रा के घर कुछ देर के लिए रुके। यहां विशेष बातचीत में उन्होंने माना कि उन्नाव सहित पूरे प्रदेश में भाजपा जिन कारणों से हारी उनमें गुटबाजी प्रमुख है। कहा कि भितरघातियों की सूची लगभग तैयार है। उन्हें बाहर का रास्ता दिखाया जाएगा। उन्नाव जिले में पार्टी के खिलाफ काम करने वालों पर भी सख्ती के संकेत दिए। दावा किया कि महानगरों सहित नगरों में भाजपा पिछले चुनाव से बेहतर प्रदर्शन करेगी। टिकट वितरण के सवाल पर कहा कि दो-एक दिन में संयोजक बना दिए जाएंगे। उनसे दावेदारों के नाम लेकर अधिकृत प्रत्याशियों की घोषणा कर दी जाएगी। कहा कि 2014 के लोकसभा चुनाव के प्रत्याशियों की घोषणा भी पार्टी इसी वर्ष कर देगी। प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि अब वह जिले का आकस्मिक दौरा कर कार्यकर्ताओं की सक्रियता परखने के साथ वन-टू-वन बात करेंगे।
उन्नाव-शुक्लागंज में भाजपा जीतेगी
उन्नाव। नगर पालिका चुनाव में भारतीय जनता पार्टी उन्नाव और गंगाघाट में निश्चित जीत दर्ज करेगी। यह दावा भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता हृदय नारायण दीक्षित ने अमर उजाला से बातचीत में किया। उन्होंने कहा कि बांगरमऊ में जरूर हमें मेहनत करेगी पड़ेगी। अभी लोकसभा चुनाव हो जाएं तो उन्नाव में भाजपा की क्या स्थिति होगी? इस सवाल पर उन्होंने कहा कि फिलहाल भाजपा कमजोर है। हां वर्तमान और निवर्तमान सांसदों को विधानसभा चुनाव में जनता ने नकार दिया है, इसलिए कार्यकर्ता लगन से जुट जाएं तो भाजपा की जीत सुनिश्चित है। खुद के लोकसभा चुनाव लड़ने के सवाल पर कहा कि मैं तैयार नहीं हूं लेकिन पार्टी आदेश देगी तो उसका पालन करूंगा।