पुरवा (उन्नाव)। रिश्ते के चचेरे भाई का बर्थ डे केक लेकर जा रहे सर्राफ को बाइक सवार हमलावरों ने गोली मार दी। हमलावरों ने उसके चाचा को भी गोली मारने के लिए दौड़ाया। चाचा के शोर मचाने पर ग्रामीण दौड़े तो हमलावर फरार हो गए। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने सर्राफ को अस्पताल पहुंचाया। यहां गंभीर हालत को देखते हुए डॉक्टरों ने सर्राफ को जिला अस्पताल रेफर कर दिया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। चाचा का कहना है कि हमलावर बैग लेकर भागे हैं।
असोहा थाना क्षेत्र के पिपरी गांव निवासी बब्लू रावत (26) पुत्र देशराज रावत की कालूखेड़ा चौराहे पर साईं ज्वैलर्स नाम से दुकान है। यहीं पर उसके चाचा विनोद (26) पुत्र भगवानदीन की कपड़े की दुकान है। विनोद पट्टीदारी में बब्लू का चाचा लगता है। सोमवार को विनोद के बेटे शुभ का जन्मदिन था। विनोद और बब्लू शाम को दुकानें बंद कर कालूखेड़ा से केक लेकर बाइक से घर को निकले। बाइक बब्लू चला रहा था।
सेरवई मजरा गड़ेरियन खेड़ा मोड़ पर एक ही बाइक पर सवार तीन बदमाशों ने उन्हें रोक लिया। बदमाशों ने बब्लू से उसके पास रखा बैग मांगा। बब्लू ने इंकार किया तो हमलावरों ने असलहा तान दिया। बदमाशों ने कनपटी को निशाना बनाकर गोली चलाई लेकिन गोली मिस हो गई। इसके बाद बब्लू बैग लेकर भागने लगा तो बदमाशों ने दौड़ाकर उसे घेर लिया और सीने में गोली मार दी। बब्लू पर हमला देख विनोद भागने लगा तो बदमाशों ने उसका भी पीछा कर लिया। गांव के प्रधान सतीश त्रिपाठी ने गोलियों की आवाज सुनी तो वह गांव वालों के साथ मौके की ओर भागे। तब तक विनोद गांव वालों के पास पहुंच गया था। ग्रामीणों को अपनी ओर आता देख हमलावर बाइक पर सवार होकर फरार हो गए। सूचना पाकर मौके पर पहुंचे एसओ असोहा ने बब्लू को अस्पताल भेजवाया। यहां डॉक्टरों ने प्रारंभिक इलाज कर उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया। बब्लू की पत्नी पारुल का रोकर बुरा हाल है। परिवार के लोग गोली मारने की जानकारी के बाद से स्तब्ध हैं। उन्हें समझ में ही नहीं आ रहा है कि अचानक ऐसा कैसे हो गया।