पढ़ें अमर उजाला ई-पेपर
कहीं भी, कभी भी।
*Yearly subscription for just ₹299 Limited Period Offer. HURRY UP!
उन्नाव। मेल/एक्सप्रेस ट्रेन का न्यूनतम किराया 30 रुपए निर्धारित होने के बाद से अब इतनी ही राशि आधे किराए में भी देनी होगी। यानी 12 साल से कम आयु के बच्चों का न्यूनतम किराया ही देना होगा। किराए में बढ़ोतरी का यह एक और झटका यात्रियों को लगा है। इससे यात्रियों में खासा रोष है।
रेलवे नियमों के अनुसार 5 साल से कम आयु के बच्चों का कोई किराया नहीं पड़ता है। पांच साल और 12 वर्ष के बीच के बच्चों का आधा किराया लगता है। रेल किराए में की गई वृद्धि को 21 जनवरी से लागू किया गया है। इसमें पैसेंजर व मेमू में न्यूनतम किराया 5 रुपए और मेल/एक्सप्रेस का 30 रुपए निर्धारित किया गया है। स्थानीय स्टेशन के एक अधिकारी की मानें तो न्यूनतम किराए लागू होने से अब यात्रियों को इतना पैसा तो देना ही पड़ेगा। फिर चाहे उसके साथ निर्धारित आयु वर्ग का कोई बच्चा ही क्यों न हो। मसलन मेल/एक्सप्रेस ट्रेन से लखनऊ या कानपुर जाने वाले यात्रियों को 30 रुपए देने पड़ेंगे। यदि यात्रियों के साथ 12 साल से कम आयु का बच्चा है तो भी उसका किराया 30 रुपए ही देना होगा। रायबरेली रूट पर पड़ने वाले लालगंज स्टेशन का वैसे किराया 35 रुपए है लेकिन इसका आधा टिकट 30 रुपए में मिलेगा। ऊंचाहार और डलमऊ का पूरा किराया क्रमश: 40 और 45 रुपए है। यहां भी आधा टिकट 30 रुपए का मिलेगा। इसके अलावा मेमू व पैसेंजर ट्रेनों का न्यूनतम किराया 5 रुपए वसूला जा रहा है। ऐसे में आधे टिकट में भी इतनी ही धनराशि ली जाएगी।
स्टेशन अधीक्षक विश्राम ने बताया कि रेलवे बोर्ड से जो सूची भेजी गई है उसके हिसाब से किराया लिया जा रहा है। पैसेंजर का न्यूनतम किराया 5 रुपए और मेल/एक्सप्रेस का 30 रुपए निर्धारित किया गया है। ऐसे में आधे टिकट में भी न्यूनतम किराया ही लिया जा रहा है।