सुल्तानपुर। कार्तिक पूर्णिमा का पर्व गुरुवार को जिले में धूमधाम से मनाया गया। महिलाओं ने भोर में स्नान कर भगवान विष्णु की पूजा-अर्चना की। गोमती नदी के घाटों पर श्रद्धालुओं ने गोदान कर पुण्य कमाया। रामलीला मैदान स्थित मंदिर पर दीपदान व मानसरोवर जल वितरण का कार्यक्रम हुआ।
कार्तिक मास की पूर्णिमा पर गुरुवार को शहर के सीताकुंड घाट पर लोगों ने गोमती स्नान कर उगते सूर्य को अर्घ्य दिया। कार्तिक मास में स्नान करने वाली श्रद्धालु महिलाओं ने गुरुवार को मंदिरों व घरों में भगवान विष्णु व तुलसी का विवाह धूमधाम से रचाया। कार्तिक पूर्णिमा के उपलक्ष्य में शहर के रामलीला मैदान में स्थित शिव मंदिर में देर शाम दीपदान किया गया। उधर, लंभुआ तहसील के धोपाप घाट पर भी भोर से ही स्नान करने वाले श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी। लोगों ने गोदान कर
पुण्य कमाया।