पढ़ें अमर उजाला ई-पेपर
कहीं भी, कभी भी।
*Yearly subscription for just ₹299 Limited Period Offer. HURRY UP!
अमेठी। करपिया गांव में वनरोज का शिकार करते समय चलाई गई गोली खेत में मटर तोड़ रही एक बुजुर्ग महिला को लग गई। परिवारीजनों ने गंभीर रूप से घायल महिला को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया जहां चिकित्सक ने उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
मुसाफिरखाना कोतवाली क्षेत्र के करपिया गांव की रहने वाली सुकना (60) पत्नी रामसुफल रविवार की सुबह खेत में मटर की फली तोड़ रही थी। तभी वनरोज का शिकार करने निकले शिकारियों ने गोली चला दी। गोली सुकना को लग गई। गोली की आवाज सुनकर पहुंचे ग्रामीणों को देखकर शिकारी फरार हो गए। परिवारीजन गंभीर रूप से घायल महिला को लेकर सीएचसी पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया। परिवारीजनों की मानें तो शिकार करने वाले स्थानीय लोग थे। इस बाबत कोतवाल जेपी चौबे ने बताया कि प्रकरण की जानकारी उन्हें है। आरोपी चिह्नित कर लिए गए हैं। तहरीर मिलते ही केस दर्ज किया जाएगा।