पढ़ें अमर उजाला ई-पेपर
कहीं भी, कभी भी।
*Yearly subscription for just ₹299 Limited Period Offer. HURRY UP!
बल्दीराय (सुल्तानपुर)। पासी का पुरवा गांव में घरेलू कलह से तंग ससुर ने बहू पर खुरपे से हमला कर दिया। ताबड़तोड़ प्रहार से महिला को गंभीर चोटें आईं। परिवारीजनों के हस्तक्षेप पर ससुर महिला को छोड़कर फरार हो गया। गंभीर रूप से घायल महिला को सीएचसी में भर्ती कराया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया। बेटे की तहरीर पर पुलिस ने पिता के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर मामले की तफ्तीश शुरू कर दी है।
बल्दीराय थाना क्षेत्र के पासी का पुरवा मजरे डीह निवासी नान्हू पासी ने सोमवार की सुबह करीब नौ बजे बहू पिंकी (30) पत्नी जगजीवन पर खुरपे से हमला कर दिया। नान्हू ने पिंकी पर ताबड़तोड़ कई प्रहार किए, जिससे वह लहूलुहान हो गई। महिला की चीख-पुकार पर पहुंचे परिवारीजनों के हस्तक्षेप पर आरोपी ससुर उसे छोड़कर फरार हो गया। परिवारीजन गंभीर रूप से घायल पिंकी को लेकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया। एसओ एफआर खां ने बताया कि पिंकी के पति जगजीवन की तहरीर पर आरोपी ससुर के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस मामले की तफ्तीश में जुटी है। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए प्रयास किया जा रहा है। घटना के पीछे घरेलू विवाद बताया जा रहा है।