पढ़ें अमर उजाला ई-पेपर
कहीं भी, कभी भी।
*Yearly subscription for just ₹299 Limited Period Offer. HURRY UP!
सोनभद्र। जिला अस्पताल में एंबुलेंस में झुलसे शवों के पहुंचने की खबर मिलते ही परिजन, रिश्तेदार और संबंधित पहुंच गए। अस्पताल में शवों को देखने के लिए भीड़ लगी रही। परिजन शवों को देख कर पहचान नहीं कर पा रहे थे। अस्पताल परिसर में मृतकों के परिजनों के बिलखने से लोगों का कलेजा फटा जा रहा था। चहुंओर मातम का मंजर था। पीड़ितों को ढांढस बंधाने वालों के आंखों से आंसू छलक जा रहे थे।
घोरावल थाना क्षेत्र के खरूआंव ब्लाक के समीप सोमवार की रात्रि हुई दुर्घटना ने सभी को हिलाकर रख दिया है। आधी रात को दुर्घटना की जानकारी मिलते ही मृतकों के परिजन और रिश्तेदार अस्पताल पहुंचने लगे। अलसुबह होते ही पोस्टमार्टम हाउस पर शवों को देखने लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी। शवों को देखते ही लोगों का कलेजा दहल जा रहा था। मृतकों के परिजनों को शवों की पहचान करने में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। कलेजा पीट-पीट कर रो रहे परिजन अपनों को जिंदा करने के लिए ईश्वर से गुहार लगाते रहे।
जिला प्रशासन शवों को जल्द से जल्द पोस्टमार्टम कराने में लगा रहा। सीएमओ डा. रामअवध यादव, सीएमएस डा. बलराम सिंह की देखरेख में दो डाक्टरों के पैनल ने पोस्टमार्टम किया। जिला अस्पताल में तैनात नेत्र जांच अधिकारी गोविंद यादव का भाई एंबुलेंस चालक केशव यादव था। केशव मूलत: चंदौली जनपद के बन भीखमपुर के रहने वाला था।