सोनभद्र। केंद्रीय गृहमंत्री सुशील कुमार शिंदे द्वारा दिए गए आपत्तिजनक बयान का मामला थमने का नाम नहीं ले रहा है। गुरुवार को राबर्ट्सगंज नगर केेे मेन चौक पर भाजपा के राष्ट्रीय आह्वान पर कार्यकर्ताओं ने जोरदार प्रदर्शन किया। इस दौरान आक्रोशित भाजपाइयों ने केंद्रीय मंत्री के पुतले को फांसी पर लटका कर सभा की। सभा में वक्ताओं ने यूपीए सरकार पर आतंकवाद को बढ़ा़ने का आरोप लगाया। आंदोलन का नेतृत्व जिलाध्यक्ष भूपेश चौबे ने किया।
सभा में जिलाध्यक्ष भूपेश चौबे ने कहा कि केंद्र सरकार हर मोर्चे पर विफल है। पाकिस्तान द्वारा देश के सैनिकों का सिर कलम किया जा रहा है। बावजूद इसके केंद्र सरकार मौन धारण की हुई है। केंद्रीय गृहमंत्री देश के जीवन शैली को ही आतंकवादी कह रहे हैं। पूर्व विधायक तीरथराज ने कहा कि कांग्रेस के लोग आतंकवाद को संरक्षण दे रहे हैं। कांग्रेस के महासचिव आतंकवादियों को माननीय शब्दों से संबोधित कर कांग्रेस की पोल खोल रहे हैं। पूर्व जिलाध्यक्ष धर्मवीर तिवारी, रमेश मिश्रा ने कहा कि केंद्र सरकार को यह बात समझ में नहीं आ रही है कि आतंकवाद कोई धर्म नहीं होता। ऐसी भ्रष्टाचारी सरकार को नैतिकता के आधार पर तत्काल इस्तीफा दे देना चाहिए। गोविंद यादव, अशोक मिश्रा, अभिषेक सिंह चंदेल, माला चौबे, अजीत चौबे ने कहा कि यूपीए सरकार और कांग्रेस के नेता देश को विखंडित करने का कार्य कर रहे हैं। लेकिन उनकी मंशा को पूरा नहीं होने दिया जाएगा।
प्रदर्शन में जोखन सिंह पटेल, संजय जायसवाल, संगम गुप्ता, कमलेश चौबे, संतोष शुक्ला, सतेंद्र चौबे, मंटू मिश्रा, रजनीश रघुवंशी, अनूप तिवारी, कैलाश जायसवाल, गंगा सिंह, अरविंद पांडेय, महेंद्र पटेल, रघुराज, मोहनलाल केसरी, लवकुश भारती, अभिषेक गुप्ता, रवि चौबे, नरसिंह, कैलाश तिवारी, पिंटू सोनी, योगेश सिंह, अखिलेश कश्यप, शंभू सिंह, राजू सोनी, महेश अग्रहरि आदि उपस्थित थे।