जयंत। जयंत- मोरवा मार्ग पर मुड़वानी डेम के पास सोमवार की देर रात ट्रैक्टर और ट्रक की टक्कर में एक युवक की मौत हो गई जबकि चार लोग घायल हो गए। जानकारी के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को एनसीएल के नेहरू शताब्दी चिकित्सालय पहुंचवाया।
जयंत के मुड़वानी गांव के कुछ श्रमिक ट्रैक्टर पर सवार होकर अपने कार्य स्थल पर गए थे। देर रात काम समाप्त करने के बाद वह ट्रैक्टर ट्राली पर सवार होकर घर वापस लौट रहे थे। मुड़वानी डेम पहुंचे ही थे कि इसी बीच पीछे से आ रहे एक ट्रक ने ट्राली में धक्का मार दिया जिसके कारण ट्राली पलट गई और सवार कई मजदूर घायल हो गए।
घटना की जानकारी होने के बाद गांव के लोग मौके पर पहुंचे और घायल मजदूरों को बाहर निकालने के साथ पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने घायलों को चिकित्सालय भिजवाया। जहां इलाज के दौरान परशुराम पुत्र लालमनी पनिका (38) निवासी मुड़वानी की मौत हो गई। शेष चार मजदूरों का इलाज चल रहा है। पुलिस का कहना है कि ट्रक को कब्जे में ले लिया गया। घायलों की पहचान की जा रही है।