सोनभद्र। राबर्ट्सगंज विकास खंड कार्यालय में गुरुवार को अचानक उर्दू अनुवादक बेहोश होकर गिर पड़े। कर्मचारी के अचेत होते ही अफरा-तफरी मच गई। कार्यालय में शोरशराबा शुरू होते ही ब्लाक परिसर में मौजूद लोग घबरा गए। कर्मचारियों ने तत्काल कर्मचारी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। जहां कर्मचारी के होश में आने पर सभी ने राहत की सांस ली। घटना की जानकारी मिलते ही पीड़ित कर्मचारी के परिजन अस्पताल पहुंच गए।
दोपहर करीब बारह बजे उर्दू अनुवादक शेख बहाजुद्दीन सरकारी कामकाज कर रहे थे। उसी वक्त अचानक शेख बहाजुद्दीन गिर पड़े। कर्मचारी के अचेत होने के बाद मौके पर मौजूद कर्मचारियों में हड़कंप मच गया। कर्मचारियों का शोर सुन कर ब्लाक परिसर में मौजूद लोग मौके पर पहुंच गए और बीमार कर्मचारी को अस्पताल ले जाने की जुगत करने में जुट गए। ब्लाक में तैनात चंद्रकांत दुबे समेत अन्य कर्मचारी तत्काल वाहन से बेहोश कर्मचारी को अस्पताल ले गए, जहां डा. सीएम तिवारी ने उपचार शुरू किया। उपचार होने के करीब आधे घंटे बाद शेख बहाजुद्दीन ने पूरी तरह से होश में आकर अपनों को पहचानना शुरू किया। स्वास्थ्यकर्मियोें का कहना है कि भीषण गर्मी और कमजोरी के चलते तबीयत खराब हुई थी।