{"_id":"64315","slug":"Sonbhadra-64315-63","type":"story","status":"publish","title_hn":"पेट्रोल मूल्य वृद्धि के विरोध में पुतला फूंका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पेट्रोल मूल्य वृद्धि के विरोध में पुतला फूंका
Sonbhadra
Updated Thu, 31 May 2012 12:00 PM IST
सोनभद्र। जिला उद्योग व्यापार मंडल के तत्वावधान में बुधवार को व्यापारियों ने वित्तमंत्री का पुतला फूंका। केंद्र सरकार के विरोध में जमकर भड़ास निकाली।
पुतला फूंकने के बाद संगठन के प्रदेश उपाध्यक्ष सत्यपाल जैन ने कहा कि पेट्रोल की बढ़ी कीमत से आम आदमी की कमर टूट गई है। जनता पहले से ही महंगाई से त्रस्त है। पेट्रोल की कीमत बढ़ने महंगाई और बढ़ेगी। व्यापारी वर्ग इस वृद्धि को कत्तई स्वीकार नहीं किया जाएगा। इसे वापस कराकर ही हम लोग दम लेंगे। इसके लिए निरंतर संघर्ष करते रहेंगे। जिलाध्यक्ष रतन लाल गर्ग ने कहा कि केंद्र सरकार तीन साल के कार्यकाल में तीस रुपये पेट्रोल के मूल्य में वृद्धि की है। यह मूल्य वृद्धि का एक रिकार्ड बन गया है। इस आम आदमी की कमर टूट गई है। जब तक यह वृद्धि वापस नहीं होगी व्यापारी वर्ग चैन से नहीं बैठेगा। सराफा व्यवसायी संघ के अध्यक्ष मिठाई लाल सोनी ने कहा उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव से मांग की पेट्रोल से वैट हटाकर मूल्य में कमी की जाए। उन्हाेंने कहा कि विभिन्न राजनीतिक दल 31 को भारत बंद का आह्वान किया है। उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल भी इसका समर्थन करता है। इस मौके पर महामंत्री शिव सांवरिया, नगर अध्यक्ष धर्मराज जैन, रामेश्वर जैन, गोविंद सिंह, श्याम दूबे, मिठाई लाल सोनी, राजेश सोनी, राधेश्याम, गोविंद सिंह सरदार,संतोष केशरी, कृष्ण मुरारी गुप्ता चंदन केशरी आदि रहे।