सोनभद्र। दहेज के लिए विवाहिता को प्रताडि़त करना ससुराल वालों को महंगा पड़ा। शनिवार को एसपी के निर्देश पर राबर्ट्सगंज कोतवाली पुलिस पीडि़ता की तहरीर पर ससुर समेत पांच के खिलाफ दहेज उत्पीड़न समेत अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज कर अग्रिम कार्रवाई में जुट गई है। मुकदमा दर्ज होेने के बाद आरोपियों में हड़कंप मचा है।
रायपुर थाना क्षेत्र के सेमरिया निवासी सविता ने एसपी को प्रार्थना पत्र देकर ससुराल वालों पर मारपीट कर घायल करने के बाद घर से भगाने का आरोप लगाया है। शिकायती पत्र में पीडि़ता का कहना है कि वर्ष 2011 में उसकी शादी राबर्ट्सगंज कोतवाली क्षेत्र के विसोगी गांव निवासी एक युवक के साथ हुई। पिता ने स्वेच्छा से दहेज में एक लाख नगद व लड़के को अन्य सामान भी दिया था। इसके बावजूद ससुर, सास समेत अन्य लोग दहेज में सामान कम मिलने की बात कहकर प्रताडि़त करते हैं। पूर्व में ससुराल वाले कई बार पीट कर घायल कर चुके हैं। लोक लाज के डर से अभी तक सुसराल वालों का अत्याचार बर्दाश्त करती रही। मायके वालों ने ससुराल वालों को समझाया, लेकिन उनकी आदत में बदलाव नहीं आया। मजबूर होकर न्याय की गुहार लगानी पड़ी। पुलिस ने बताया कि पीडि़ता की तहरीर पर आरोपियोें के खिलाफ 498 ए समेत अन्य धाराओं में मुकदमा पंजीकृत कर लिया गया है।