सोनभद्र। भारत के पूर्व प्रधान मंत्री युवा हृदय सम्राट भारत रत्न राजीव गांधी की पुण्यतिथि सोमवार को बलिदान दिवस के रूप में मनाया गया। इस दौरान राजीव गांधी के चरित्र और उनके कार्यों को याद किया गया। वक्ताओं ने राजीव गांधी को आधुनिक भारत का निर्माता बताया तथा ऐसे दूरदर्शी नेता की आवश्यकता जतायी। भारत में पंचायती राज व्यवस्था लागू करने, संचार क्रांति, मतदान के लिए युवाओं की उम्र 18 वर्ष करने जैसे ऐतिहासिक फैसले को याद किया गया। इस दौरान पूर्व प्रधानमंत्री के बताए मार्ग पर चलने का संकल्प भी लिया गया।
जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा राबर्ट्सगंज स्थित जिला कार्यालय पर बलिदान दिवस मनाया गया। इसकी शुरुआत राजीव गांधी के चित्र पर माल्यार्पण कर किया गया। इस दौरान गोष्ठी में वक्ताओं ने कहा कि राजीव गांधी ने देश की तरक्की और विकास को नई दिशा दी। युवाओं के लिए 18 वर्ष में मतदान का अधिकार, संचार क्रांति का आगाज और त्रिस्तरीय पंचायतीराज की व्यवस्था को लागू करना राजीव गांधी की प्रमुख उपलब्धियां थी। कहा कि राजीव गांधी ने नई टेकभनालाजी का प्रयोग कर कृषि, मजदूर, उद्योग को नया आयाम दिया। कहा कि राजीव गांधी देश के कुशल शासक थे। देश को आगे बढ़ाने के लिए उन्हाेंने देश में कंप्यूटर क्रांति शुरू की। कहा कि राजीव जी जब तक जिंदा थे, गरीबों, मजदूरों, आदिवासियों को आगे बढ़ाने के लिए प्रयत्नशील रहे। नए कल कारखाने लगाकर युवाओं को रोजगार देने का काम किया तो अमेरिका जैसे शक्तिशाली देश को टक्कर देने का प्रयास किया। कहा कि हम राजीव गांधी के सपनो को पूरा करें तथा देश के विकास में जी जान से जुट जाएं यही पूर्व प्रधानमंत्री को सच्ची श्रद्धांजलि होगी। गोष्ठी में मोहरमणि पाठक, मदन श्रीवास्तव, राजनाराण मिश्र, सोनी गुप्ता, अरविंद सिंह, कन्हैया पांडेय, धर्मेंद्र सिंह, आमेश सोनी, जितेन्द्र देव पांडेय, डा. अमरनाथ देव पांडेय, जेपी सिंह, दुर्गावती,रिंकी देवी, गिरजा देवी, राकेश, विजय कुमार, गुलाम मुहम्मद आदि ने विचार व्यक्त किए। अध्यक्षता जिलाध्यक्ष रमेश देव पंाडेय ने तथा संचालन लवकुश प्रसाद केशरी ने दी। इसी तरह सर्वशिक्षा अभियान एवं मिड डे मील निगरानी समिति द्वारा राबर्ट्सगंज के चाचा नेहरू पार्क में पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की पुण्यतिथि मनायी गई। इस दौरान भारत रत्न राजीव गांधी के देश के विकास में योगदान पर चर्चा की गई। गोष्ठी में समिति के जिला चेयरमैन प्रमोद कुमार पांडेय, अजय कृष्ण वर्मा, अनुज शुक्ला, अमित चतुर्वेदी, विरेन्द्र शुक्ल, बृहस्पति भारती, सेराज हुसैन, अनिल सिंह, अनवर अली, इरशाद पठान, विनोद शुक्ला, भानू जायसवाल, सोनू सिंह, अजय चौबे आदि उपस्थित थे।