{"_id":"63149","slug":"Sonbhadra-63149-63","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिजली, पानी के लिए पालिका पर प्रदर्शन ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिजली, पानी के लिए पालिका पर प्रदर्शन
Sonbhadra
Updated Sat, 19 May 2012 12:00 PM IST
सोनभद्र। राबर्ट्सगंज में विभिन्न समस्याओं को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने शुक्रवार को नगर पालिका कार्यालय पर प्रदर्शन किया। इस दौरान सदर एसडीएम को नगर में बिजली, पानी, रसोई गैस की पर्याप्त आपूर्ति, साफ सफाई और मच्छररोधी दवाओं के छिड़काव, कानून व्यवस्था में सुधार, सिटी हास्पिटल को चौबीस घंटे खोलने से संबंधित ज्ञापन सौंपा। इसके पूर्व प्रशासन के खिलाफ कार्यकर्ताओं ने जमकर नारेबाजी की। साथ ही चेतावनी दी कि समस्याओं का समाधान नहीं हुआ तो वे बड़ा आंदोलन करेंगे।
पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार सुबह करीब दस बजे नगर कांग्रेस कार्यकर्ता नगर पालिका कार्यालय पहुंचे। यहां धरना प्रदर्शन शुरू किया तथा जमकर नारेबाजी की। इस दौरान हुई सभा में पार्टी के जिलाध्यक्ष रमेश देव पंाडेय ने कहा कि राबर्ट्सगंज नगर में समस्याओं का अंबार है। नगर में पेयजलापूर्ति व्यवस्था चरमरा गई है। अनियमित विद्युत कटौती से लोग त्रस्त हो गए हैं। जगह-जगह बांस बल्लियों के सहारे विद्युत आपूर्ति की जा रही है। नगर में साफ-सफाई न होने से गंदगी फैली हुई है। कीटनाशकों का छिड़काव न होने से मच्छरों की भरमार हो गई है। मच्छरों की भिनभिनाहट से लोगों के रात की नींद हराम हो गई है। अन्य वक्ताओं ने शहर में पेयजल आपूर्ति के लिए भिलाई बांध को सोन लिफ्ट से जोड़ने, होम डिलेवरी से रसोई गैस की आपूर्ति, नालियों की साफ सफाई कराने, कीटनाशकों के छिड़काव और बांस बल्लियों के स्थान पर विद्युत पोल लगाने की मांग की। वक्ताओं ने शहर की कानून व्यवस्था को सुधारने, शहर में सिटी हास्पिटल में चौबीस घंटे चिकित्सा व्यवस्था देने, सड़कों की मरम्मत कराने की मांग की।
अपराह्न दो बजे प्रदर्शन की सूचना पर सदर एसडीएम रामअरज पहुंचे तो कार्यकर्ताओं ने मंागों से संबंधित ज्ञापन सौंपा। प्रदर्शन और सभा में राजनारायण सिंह, अनिल कुमार सिंह, धीरज पांडेय, लवकुश प्रसाद केशरी, मदन श्रीवास्तव, आमेश कुमार सोनी, राजनारायण मिश्र, सोनी गुप्ता, प्रभात पांडेय, शत्रुंजय मिश्र, धर्मेंद्र सिंह, कन्हैया पांडेय, अजय कुमार, जितेन्द्र देव पांडेय, सेराज हुसैन, मोहरमणि पाठक, इशहाक, शिवाजी, भोला गुप्ता, विशेश्वर देव पांडेय, रामकुमार तिवारी, पारस प्रजापति, मोहन बियार, श्रीकांत पंाडेय, शालिक राम चौरसिया, रामेश्वर यादव, विमलावती, कलावती, पुष्पा, लालती, रामा देवी, लीलावती, आशुतोष दूबे, भानू जायसवाल, अनवर अली, सतेन्द्र दूबे आदि शमिल थे। अध्यक्षता शहर अध्यक्ष अरविंद सिंह ने की।