दुद्धी। कस्बे के विभिन्न हिस्सों के अलावा ब्लाक कार्यालय प्रांगण में नक्सली ग्रुप के नाम से लिखे एक जनसंदेश पत्रक की काफी संख्या में प्रतियां मिली। प्रतियों के माध्यम से दहशत फैलाने की कोशिश की गई। इससे क्षेत्र में हड़कंप मच गया। पत्र में ब्लाक के कुछ अधिकारियों पर टिप्पणी की गई थी। इसके अलावा पत्रक में संगठन के सिद्धांतों का हवाला दिया गया था।
बृहस्पतिवार की सुबह कस्बा के अलावा ब्लाक परिसर में कुछ पत्र फेंके मिले। पत्र में लाल सलाम लिखा हुआ था। पत्रक में संगठन के सिद्धांतों का हवाला देते हुए लिखा था कि पार्टी जन सेवा, लोक सेवा, दलित, शोषित, उत्पीड़न, अत्याचारी, दुराचारी एवं भ्रष्टाचारी को समूल नष्ट कर शुद्ध एवं निर्मल समाज की स्थापना ही मुख्य उद्देश्य है। कहा कि जो व्यक्ति उपरोक्त बुराईयों में सुधार नहीं लाता है तो उसे पीडब्ल्यूजी के अदालत के निर्देश पर ऊपर से छह इंच छोटा किये जाने का प्राविधान है। पत्र में यह भी लिखा था यदि उक्त मामले में लोकतंत्र या शासन प्रशासन दुराचारी के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं करता है तो संगठन के आदेशों के अनुपालन में आसमान हो या धरती कहीं से भी खोज कर लाल सलाम कर दिया जाएगा। साथ में भूरा बाल को साफ करो, बाकी को माफ करो, को परिभाषित करते हुए पत्र में लिखा गया है। पत्र के अंत में बिना हस्ताक्षर और नाम मुक्त जारी पत्र मेें जय हिंद जय भारत व लाल सलाम लिखा गया है। पत्र की प्रतियां फैलाएं जाने से दुखी और पीड़ित पक्ष कोतवाली के प्रभारी दुद्धी से मुलाकात की और तहरीर देते हुए कार्रवाई की मांग की। मामले की सूचना मिलने के बाद कोतवाल प्रभारी टीपी सिंह ब्लाक पहुंचे और घटना के बारे में कई लोगों से पूछताछ की।
करते हुए जानकारी हासिल की। इस संबंध में दुद्धी सीओ देवेश शर्मा ने बताया कि प्रथम दृष्टया यह मामला स्थानीय खुराफातियों से जुड़ा प्रतीत हो रहा है, फिर भी मामले की जांच की जा रही है। इस मामले में जो संलिप्त मिलेगा उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।