सोनभद्र। अपना दल के जिलाध्यक्ष चौधरी यशवंत सिंह ने सपा नेता अंशु राय के हत्यारों की गिरफ्तारी न होने के विरोध में राबर्ट्सगंज नगर बंद का समर्थन किया है। उन्होंने कहा कि प्रदेश के मुखिया अखिलेश यादव के कुर्सी पर बैठने के साथ ही लोगों की समस्याएं बढ़ने लगी है। प्रदेश में हत्या, बलात्कार, डकैती की घटनाएं बढ़ने लगी है। कानून-व्यवस्था में लगातार गिरावट आ रही है। सपा ने चुनाव के समय किसानों का कर्ज माफ करने तथा बेरोजगारी भत्ते की बात कही थी लेकिन अब तमाम नियमावली लगाकर अपने वादे से मुकरने लगी है। इससे सपा का सच आम नागरिकों के बीच आने लगा है। इसका जवाब मतदाता आने वाले निकाय और लोकसभा चुनाव में देंगे।