पढ़ें अमर उजाला ई-पेपर
कहीं भी, कभी भी।
*Yearly subscription for just ₹299 Limited Period Offer. HURRY UP!
संदना (सीतापुर)। थाना क्षेत्र में शनिवार की शाम रंजिश के चलते दो लोगों पर लाठी डंडों व धारदार हथियारों से हमला कर दिया गया। इस दौरान बचाने आई एक महिला भी घायल हो गई। इनमें से एक व्यक्ति की हालत गंभीर देखते हुए लखनऊ ट्रामा सेंटर रेफर किया गया है। क्षेत्र के देवरीकैल निवासी छेद्दू व तारा चंद्र में पुरानी रंजिश थी। शनिवार की शाम छेद्दू, उसके दो बेटे और सूरज गांव के रास्ते पर घात लगाए खड़े थे। इसी दौरान तारा चंद्र व इंदल आते दिखाई दिए। चारों ने दोनों पर लाठी डंडे व धारदार हथियार से हमला कर दिया। इस दौरान हवाई फायर भी किया गया। तारा चंद्र को पिटता देख उसकी पत्नी तारावती उसे बचाने आई। दबंगों ने उसे भी पीट दिया। इसमें तारा चंद्र गंभीर रूप से घायल हो गया। सभी घायलों को निकट वर्ती स्वास्थ्य केंद्र पर ले जाया गया। तारा चंद्र की हालत बिगड़ती देख उसे लखनऊ ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया गया।