पढ़ें अमर उजाला ई-पेपर
कहीं भी, कभी भी।
*Yearly subscription for just ₹299 Limited Period Offer. HURRY UP!
तंबौर (सीतापुर)। पशुओं को चारा डालने गई एक आठ वर्षीय बालिका को एक युवक ने सरेशाम अगवा कर लिया। बाद में गन्ने के खेत में ले जाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। घर पहुंचने पर बालिका ने आपबीती परिजनों को बताई। परिजन बालिका को साथ लेकर थाने पहुंचे। बालिका की शिनाख्त के आधार पर परिजनों और ग्रामीणों ने आरोपी की पिटाई के बाद पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस ने बालिका को डॉक्टरी परीक्षण के लिए जिला महिला अस्पताल भेज दिया है। कस्बा निवासी एक व्यक्ति ने गांव में एक खेत बटाई पर ले रखा है। खेत के किनारे ही उसने पशुओं को बांधने के लिए छप्पर डाल रखा है। उसकी आठ वर्षीय पुत्री रविवार शाम पशुओं को चारा डालने गई थी। निकट ही अपनी मौसी के यहां रह रहा संजय यादव मौके पर पहुंच गया और बालिका को जबरन खेत में खींच ले गया और दुष्कर्म किया। किसी तरह उसके चंगुल से छूटी बालिका ने घर पहुंचकर आपबीती परिजनों को बताई। गांव के लोगों ने बालिका की निशानदेही पर आरोपी संजय को पकड़ लिया और उसकी जमकर पिटाई की। बाद में आरोपी को थाने पकड़कर ले गए। पुलिस ने परिजनों की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म का मामला दर्ज कर बालिका को मेडिकल परीक्षण के लिए जिला महिला अस्पताल भेज दिया है। थानाध्यक्ष देव सिंह यादव ने बताया कि पीड़ित बालिका के पिता की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। उसे जेल भेजने की कार्रवाई की जा रही है।