पढ़ें अमर उजाला ई-पेपर
कहीं भी, कभी भी।
*Yearly subscription for just ₹299 Limited Period Offer. HURRY UP!
सिधौली (सीतापुर)। कोतवाली क्षेत्र की एक महिला ने चार लोगों पर अपनी नाबालिग बेटी को अगवा किए जाने का आरोप लगाया है। उसकी तहरीर पर पुलिस ने नामजद चारों आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
सिधौली थाना क्षेत्र निवासी एक महिला ने सिधौली कोतवाली में चार युवकों के खिलाफ अपनी नाबालिग बेटी को अगवा करने का आरोप लगाते हुए तहरीर दी है। उसके मुताबिक लखनऊ के भरत नगर निवासी संदीप, विनोद, ग्राम नंदवन थाना संदना निवासी जगदीश व जैजै इसमें शामिल हैं। महिला की तहरीर के आधार पर पुलिस ने चारों आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर तफ्तीश शुरू कर दी है। प्रभारी निरीक्षक प्रबल प्रताप सिंह का कहना है कि घटना की रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। उसका पता लगाने के साथ आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं।