खेसरहा (सिद्धार्थनगर)। संतकबीरनगर की सीमा से लगते सिरसिया चौबे गांव में गुरुवार की देर शाम पोखरे के किनारे बोरे में गोवंशीय पशु का अवशेष मिलने से सनसनी मच गई है। मौके पर पहुंची खेसरहा पुलिस ने छानबीन शुरू कर दी है। घटना को लेकर ग्रामीणों में आक्रोश है।
खेसरहा थाना क्षेत्र के सिरसिया चौबे गांव के कुछ चरवाहे गुरुवार की देर शाम गांव स्थित पोखरे की ओर गए थे। वहां पोखरे के किनारे बोरे में भरकर पशु का अवशेष फेंका हुआ था। एक तरफ से खुले बोरे से अंदर पूंछ, खाल और पैर के अवशेष दिख रहे थे। बोरे के ऊपर ईंट भी रखे हुए थे, जिससे अंदाजा लगाया जा रहा है कि तस्करों ने अवशेष को बोरे में भरकर पोखरे में डूबोने की कोशिश की थी। कुछ ही देर में मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई।
ग्रामीणों का आरोप है कि गांव से चंद किमी दूर पर स्थित संतकबीरनगर के एक गांव में ऐसी गतिविधियां संचालित होती हैं। वहीं से अवशेष यहां लाया गया होगा। सूचना मिलते ही एसओ रणधीर मिश्र भी पहुंच गए। पुलिस ने उसे कब्जे में लेकर गांव के बाहर दफन करा दिया। एसओ के मुताबिक हर पहलू से छानबीन की जा रही है। संबंधितों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।