डुमरियागंज। बीती रात अमौना पांडेय स्थित पुलिया के पास कुछ बदमाशों ने एक युवक को रोककर लूटने का प्रयास किया। युवक जब नहीं रुका तो बदमाशों ने डंडा फेंक कर उसे मारा। इसके बाद भी युवक नहीं रुका।
सोनहा के कोल्हुई गांव निवासी असलम पुत्र इजहार मोतीगंज चौराहे पर काम कर सोमवार की रात अपने गांव जा रहा था। रात नौ बजे वह जैसे ही अमौना गांव के पुल के पास पहुंचा। उसी समय कुछ अज्ञात बदमाशों ने उसे रुकने का इशारा किया। जब वह नहीं रुका तो उसे गाली देते हुए डंडा फेंक कर वार किया। जो असलम की पीठ पर लगा। असलम फिर भी नहीं रुका। वह अमौना चौराहे पर पहुंचकर रुका और लोगों से आपबीती बताई। सूत्रों के मुताबिक इसी पुलिया पर अक्सर ही बदमाश लोगों को रोककर लूट की घटना को अंजाम देते हैं। इस संबंध में प्रभारी थानाध्यक्ष लालजी यादव ने बताया कि इस घटना की जानकारी उन्हें नहीं है। पता करवाते हैं।