शामली क्षेत्र के गांव लांक प्राथमिक स्कूल में वैज्ञानिक डा0अशोक शर्मा का स्मृति चिन्ह देती प्रध?
- फोटो : SHAMLI
पढ़ें अमर उजाला ई-पेपर
कहीं भी, कभी भी।
*Yearly subscription for just ₹299 Limited Period Offer. HURRY UP!
बच्चों को कामयाबी पाने के लिए दिया मंत्र
शामली। भारतीय मूल के अमेरिका के नासा से आए वैज्ञानिक डॉ. अशोक शर्मा प्राथमिक विद्यालय लांक-1 में पहुंचे। उन्होंने विद्यालय में बच्चों के लिए वाटर प्यूरीफायर लगवाया और लाइब्रेरी के लिए किताबें उपलब्ध कराई। उन्होंने बच्चों से कामयाबी पाने के लिए मेहनत करने का मंत्र दिया।
मूल रूप से शामली क्षेत्र के गांव लांक निवासी अशोक शर्मा अमेरिका के नासा में वैज्ञानिक हैं। शनिवार को वे अपनी पत्नी शशि और पुत्र अनुराग शर्मा के साथ विद्यालय पहुंचे। उन्होंने विद्यालय में बच्चों को शुद्ध जल उपलब्ध कराने के लिए वाटर प्यूरीफायर लगवाया। इसके साथ ही उन्होंने लाइब्रेरी के लिए पुस्तकें भी उपलब्ध कराई। इस दौरान उन्होंने बढ़ते जल प्रदूषण के कारण और उनके निवारण पर चर्चा की। बच्चों को शिक्षा ग्रहण करने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने बच्चों को अपने जीवन में किए गए संघर्ष की जानकारी देते हुए कहा कि कामयाब होने के लिए मेहनत करनी जरूरी है। इस अवसर पर उन्होंने बच्चों से सारे जहां से अच्छा गीत सुना और फलों का वितरण किया। प्रधानाध्यापिका सुवासिनी ने वैज्ञानिक डा. अशोक शर्मा को सभी अध्यापकों की तरफ से सम्मान प्रतीक भेंटकर आभार व्यक्त किया। प्रधानाध्यापिका सुवासिनी ने बताया कि नासा में वैज्ञानिक डा. अशोक शर्मा तीसरी बार विद्यालय आए हैं। वे 1962 में इसी विद्यालय के छात्र रहे हैं। पिछले साल उन्होंने विद्यालय को कंप्यूटर दिया था। प्रधानाध्यापिका ने बताया कि उनके पुत्र अनुराग शर्मा गुड़गांव में अमेठी यूनिवर्सिटी में प्रोफेसर है।