शाहजहांपुर। शहर में अजीजगंज के पास गर्रा नदी पर निर्माणाधीन सेतु के लिए प्रदेश के उप मुख्यमंत्री एवं लोक निर्माण विभाग के मंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने 03 करोड़ 96 लाख 42 हजार रुपये की धनराशि अवमुक्त कर दी है। हाल ही में प्रदेश के वित्त मंत्री सुरेश कुमार खन्ना ने पुल निर्माण कार्य का शिलान्यास किया था।
प्रशासन के आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि अजीजगंज में ककरा कांकर कुंड के पास गर्रा नदी पर सेतु सहित पहुंच मार्ग, अतिरिक्त पहुंच मार्ग और अन्य सुरक्षात्मक कार्य किए जाएंगे। इन सभी कार्यों की कुल परियोजना लागत 16 करोड़ 05 लाख 57 हजार रुपये निर्धारित है, लेकिन अवमुक्त की गई धनराशि केवल वर्तमान चालू कार्यों पर व्यय होगी। इस संबंध में आवश्यक शासनादेश लोक निर्माण विभाग की ओर से जारी कर दिया गया है। जारी शासनादेश में विभागीय अधिकारियों को निर्देशित किया गया है कि दिए गए दिशा निर्देशों व शर्तों के अनुरूप धनराशि व्यय किया जाना सुनिश्चित किया जाए। संवाद