पारा 42.4 और 27.6 डिग्री तक रहा
शाहजहांपुर। गर्मी की भीषणता से लोगों को निजात नहीं मिल पा रही है। दिन भर चली गर्म हवाओं से लोग बेहाल रहे। पारा भी आज 42.4 डिग्री और न्यूनतम 27.6 डिग्री पर रहा। आज सुबह से ही धूप में तेजी होने से भीषण गर्मी का अहसास होने लगा। दुपहर तक गर्मी अपने चरम पर पहुंच गई। लू के थपेड़ों ने लोगों को घरों में कैद करने को मजबूर कर दिया। गर्मी की भीषणता इतनी ज्यादा रही कि सड़कों और बाजारों में सन्नाटा पसरा रहा।