शाहजहांपुर। एक चोर जजी परिसर से कुछ सामान चोरी कर रहा था। इसे रंगेहाथ पकड़ कर पुलिस के हवाले कर दिया गया। इसके पास से कुछ सामान भी बरामद हुआ है। सदर पुलिस ने उसके खिलाफ मुकदमा पंजीकृत कर जेल भेज दिया है।
गुरुवार को देर शाम एक चोर जजी परिसर में घुस आया और वह यहां से समरसेबिल के पुर्जे, प्लास्टिक के टुकड़े और लोहे का कुछ सामान चोरी करने लगा। इसी दौरान किसी की निगाह उस पर पड़ गई। चोर को पकड़ कर सदर पुलिस के हवाले कर दिया गया। उसने अपना नाम इस्लाम पुत्र उस्मान निवासी मोहम्मद (लखीमपुर खीरी) बताया। सदर पुलिस ने बताया कि इस्लाम के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर उसे जेल भेज दिया गया है।