शाहजहांपुर। श्रीमद्भागवत कथा का भूमि पूजन बुधवार को अभिजित मुहूर्त में सुबह 11.35 बजे हुआ। पूजन कथा के यजमान प्रमोद चंद्र सेठ ने किया।
आयोजन समिति के अध्यक्ष डॉ. केके शुक्ला ने बताया कि कथा का शुभारंभ 29 मई को सुबह आठ बजे मुमुक्षु आश्रम के सामने शंकर मिल से शोभायात्रा (कलशयात्रा) से होगा। वृंदावन निवासी कथा व्यास आचार्य डॉ. संजय कृष्ण सलिल संगीतमय कथा का रसपान कराएंगे। कथा का उद्घाटन उसी दिन तीन बजे जिला न्यायाधीश नरेंद्र कुमार रजोरिया दीप प्रज्ज्वलन के साथ करेंगे। कार्यक्रम में अनेक संत महात्मा और विभूतियां आ रही हैं। कथा का सीधा प्रसारण संस्कार चैनल पर शाम तीन से सात बजे तक किया जाएगा। भक्तों को कथा पंडाल से लाने के लिए उचित व्यवस्था की जा रही है।
कार्यक्रम व्यवस्था में संयोजक प्रमोद अग्रवाल, अनिल मिश्र, शिवनारायन खन्ना, प्रदीप अग्रवाल, रवि कुमार, कपिल, राजेंद्र त्रिपाठी, अजय शर्मा, महेश सक्सेना, सुषमा अग्रवाल, पल्लवी, अंजली का सहयोग रहेगा।