आरक्षण बचाओ समिति का 24 को कलक्ट्रेट में धरना-प्रदर्शन
शाहजहांपुर। सरकार के पदोन्नति में आरक्षण व्यवस्था खत्म किए जाने के विरोध में आरक्षण समर्थक लामबंद होने लगे हैं। आरक्षण बचाओ समिति ने इस मुद्दे को लेकर आंदोलन की तैयारी शुरू कर दी है। इसी क्रम में समिति ने 24 मई को धरना-प्रदर्शन करने का निर्णय लिया है।
आरक्षण बचाओ संघर्ष समिति की पुवायां रोड स्थित बौद्ध विहार प्रांगण में हुई बैठक को संबोधित करते हुए जिला अध्यक्ष राम प्रकाश ने कहा कि वर्ण व्यवस्था के कारण हजारों वर्षों तक मानवीय अधिकारों से वंचित रखा गया। वर्ण व्यवस्था का सुख भोगने वाले अब आरक्षण व्यवस्था का अनावश्यक विरोध कर रहे हैं। समिति उपाध्यक्ष रामनाथ वर्मा ने कहा कि आरक्षण से ही दलितों का उत्थान हुआ है। कहा: आरक्षण में क्रीमीलेयर का समर्थन किया जाना चाहिए लेकिन पदोन्नति में आरक्षण व्यवस्था बहाल होनी चाहिए। एसपी कालेज के प्रवक्ता महेश चंद्र भास्कर ने एकल पदों पर भी आरक्षण व्यवस्था बहाली की मांग की। इस मौके पर आरएन वर्मा, डॉ. अनूप कुमार, प्रभुदयाल, केके सिंह, वीरेंद्र भारती, अवधेश कुमार, महेंद्रपाल कठेरिया, सज्जन कुमार, हरिश्चंद्र आनन्द, संतोष कुमार, ओम प्रकाश वर्मा, विजय पाल सिंह, अजय वर्मा, राजाराम भारती, अखिलेश कुमार, विनोद कुमार, चंद्रकांत भारती, गंगाराम, मुनेन्द्र सिंह दिनकर, विनीत कुमार आदि ने विचार व्यक्त किए।
समिति महामंत्री ने उक्त धरना-प्रदर्शन में भाग लेने के लिए अधिक से अधिक लोगों से 24 मई को सुबह 10 बजे बुद्ध विहार में एकत्र होने की अपील की है। समिति के प्रस्तावित धरना-प्रदर्शन को भारतीय बौद्ध महासभा ने समर्थन दिया है। जिलाध्यक्ष महेंद्र सिंह दिनकर ने कहा कि उक्त कार्यक्रम में महासभा पूर्ण से सहभागिता करेगी।