पुवायां। खेत पर अमिया तोड़ने गए किशोर की पेड़ से गिरने पर मौके पर ही मौत हो गई। काफी देर बाद परिजनों को मामले की जानकारी मिली तो कोहराम मच गया।
गांव गंगसरा के शराफत खां का 13 वर्षीय पुत्र अफजल दोपहर के समय गांव के ही अजंतर सिंह के खेत में लगे आम के पेड़ पर अमिया तोड़ने गया था। इस दौरान पैर फिसल जाने से नीचे आ गिरा और मौके पर दम तोड़ दिया। कई घंटे बाद उधर से निकल रहे एक युवक ने मामले की जानकारी परिजनों को दी तो घर में कोहराम मच गया। देर शाम तक परिजनों ने शव का अंतिम संस्कार नहीं किया था।