भाजपा विधायक के नेतृत्व में कलक्ट्रेट पर प्रदर्शन
मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन सिटी मजिस्ट्रेट को दिया
सिटी रिपोर्टर
शाहजहांपुर। भीषण गर्मी में अंधाधुंध विद्युत कटौती के विरोध में भाजपा कार्यकर्ताओं ने शहर विधायक के नेतृत्व में जुलूस निकाला और जोरदार नारेबाजी कर कलक्ट्रेट पर प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन सिटी मजिस्ट्रेट गौरव वर्मा को दिया।
बिजली समस्या को लेकर गुस्साए भाजपा कार्यकर्ता राजभवन पर एकत्र हुए, जहां से विधायक सुरेश खन्ना के नेतृत्व में जुलूस के रूप में नारेबाजी करते हुए कलक्ट्रेट पहुंचे। प्रदर्शन स्थल पर हुई सभा को संबोधित करते हुए विधायक श्री खन्ना ने कहा कि प्रदेश की जनता ने जिस आशा और विश्वास से भारी जनसमर्थन देकर सपा को सत्ता सौंपी है, उससे अल्प समय में ही लोगों का मोह भंग हो गया है।
पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष वीरेंद्र पाल सिंह यादव ने कहा कि सपा शासनकाल में किसान बेहाल है। सभा की अध्यक्षता करते हुए नगराध्यक्ष अनुज कुमार गुप्ता ने कहा कि प्रदेश सरकार हर मोर्चे पर विफल रही है। युवा मोर्चा के पूर्व राष्ट्रीय उपाध्यक्ष जेपीएस राठौर ने मुख्यमंत्री पर जनभावनाओं के साथ खिलवाड़ करने का आरोप लगाया। सभा को पूर्व जिलाध्यक्ष बाबूराम गुप्ता, सत्यभान सिंह भदौरिया, जिला पंचायत सदस्य रजनीश दीक्षित, जिला उपाध्यक्ष अशर्फी सिंह राठौर, शिव ओम सक्सेना आदि ने भी संबोधित किया।
प्रदर्शन में पूर्व विधायक नेतराम, सतीश वैश्य, राजेश सिंह, संतोष, दयाशंकर शर्मा, देवेंद्र गुप्ता, दुर्गेश गुप्ता, सुरेंद्र वर्मा, अरविंद राज पाल आदि शामिल रहे।
ज्ञापन की प्रमुख मांगे.....
0 जिले को 24 घंटे बिजली दी जाए।
0 ब्रेक डाउन पर अंकुश लगाया जाए।
0 खराब ट्रांसफार्मर 72 घंटे के अंदर बदले जाएं।
0 दूरस्थ क्षेत्रों को हथौड़ा/ रोजा सब स्टेशन से जोड़े जाए।
सप्लाई में सुधार की
मुख्यमंत्री से मांग
शाहजहांपुर। अघोषित बिजली कटौती पर रोक लगाने के साथ सप्लाई में सुधार को व्यापार मंडल कंछल गुट की युवा इकाई के जिलाध्यक्ष किशोर कुमार गुप्ता ने एक बार फिर मुख्यमंत्री अखिलेश यादव को ज्ञापन भेजा है।
श्री यादव को फैक्स किए ज्ञापन में उन्होंने कहा है कि बिजली सप्लाई बेहतर बनाने को रोजा परियोजना की पांच किमी परिधि में 24 घंटे बिजली सप्लाई के आदेश जारी करके अधीक्षण अभियंता केरिक्त पद पर तत्काल सक्षम अधिकारी की नियुक्ति कराएं, जिससे कि नेटवर्क सुधरा सके।