पढ़ें अमर उजाला ई-पेपर
कहीं भी, कभी भी।
*Yearly subscription for just ₹299 Limited Period Offer. HURRY UP!
खुदागंज (शाहजहांपुर)। खेत पर गन्ने की फसल देखने गए किसान पर जंगली सुअर ने अचानक हमला बोल दिया। सुअर ने किसान के शरीर के कई हिस्सों में नुकीले दांतों से गहरे जख्म बना दिए। आसपास खेतों में मौजूद लोगों ने उसे बमुश्किल बचाया। हमले से घायल किसान को प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
थाना क्षेत्र के गांव इंदरपुर निवासी हनीफ पुत्र बजीर शुक्रवार सुबह अपने खेत पर गन्ना की फसल देखने के लिए गया था। वह जैसे ही खेत के करीब पहुंचा, तभी गन्ने में छिपा जंगली सुअर ने हनीफ पर हमला कर दिया। वह बचने के लिए भागा लेकिन कुछ दूर जाकर खेत में गिर गया। इसके बाद सुअर ने उन पर हमला बोल दिया। सुअर ने उसके शरीर के कई हिस्सों में जख्म बना डाले। गिरने की वजह से उसके हाथ की हड्डी भी टूट गई। उसकी चीखपुकार सुनकर आसपास के खेतों में मौजूद लोग आ गए और उन लोगों ने सुअर को लाठी-डंडा लेकर भगाया। उसे परिवार के लोगों ने प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां उसकी हालत में सुधार बताया जा रहा है। इस घटना के बाद से ग्रामीणों में दहशत हैं। लोगों ने अपने बच्चों को खेत पर अकेले जाने से मना कर दिया है और गांव के किसान भी दो-तीन लोग मिलकर एक साथ खेत पर जा रहे हैं ताकि जंगली सुअर के हमले से बचा जा सके।
बाइक सवार युवकों को भी कर चुके हैं घायल
क्षेत्र के एक ग्राम प्रधान और एक प्रधान पुत्र बृहस्पतिवार को बाइक जा रहे थे। तभी जंगली सुअर ने बाइक में टक्कर मार दी। जिससे दोनों बुरी तरह घायल हो गए ।
एक माह में हो चुकी हैं यह घटनाएं
30 अप्रैल- जैतीपुर में जंगली सुअर ने सफाई कर्मी 35 वर्षीय सुमन पत्नी बबलू पर उसने जानलेवा हमला कर लहूलुहान कर दिया।
02 मई-जैतीपुर। क्षेत्र के गांव मदरुआ स्थित खेत पर दाताराम सिंह पर जंगली सुअर ने हमला कर दिया। किसानों ने लाठी डंडों से खदेड़ा।
03 मई-खुदागंज के गांव पहाड़ीपुर भोपत निवासी 35 वर्षीय किसान धनश्याम पर खेत पर गेहूं की फसल काटने के दौरान जंगली सुगर ने हमला कर घायल कर दिया।
10 मई-पुवायां के गांव आवां दुगैया निवासी 20 वर्षीय सदावृक्ष खेत में घास काटने गया था। वहां गन्ने में छिपे एक जंगली सुअर ने उस पर हमलाकर घायल कर दिया।