धनघटा/हैंसर। धनघटा और महुली थाना क्षेत्र के अलग-अलग स्थानों पर गुरुवार को बिजली गिरने से उसकी चपेट में आकर नौ बच्चे घायल हो गए। इसके अलावा एक मवेशी की मौत हो गई। घायलों बच्चों को एंबुलेंस से निकट के सरकारी अस्पताल पहुंचाया गया। जहां इलाज के बाद उन्हें घर भेज दिया गया। घायलों में सात प्राथमिक विद्यालय कटार मिश्र के छात्र हैं।
धनघटा थाना क्षेत्र प्राथमिक विद्यालय कटार मिश्र पर गुरुवार को अचानक बिजली गिरी। जिससे विद्यालय का छज्जा क्रेक हो गया और उसके नीचे बैठे सात छात्र-छात्राएं घायल हो गए। इसके अलावा विद्युत उपकरण नष्ट हो गया। घायलों में कटार मिश्र गांव निवासी कक्षा पांचवीं की छात्रा अंजनी पुत्री राम प्रकाश, अंजनी पुत्री विनोद, सविता पुत्री चंद्रभान, सूरज पुत्र साधू प्रसाद, वंशी लाल पुत्र रामनरेश और कक्षा चार की छात्रा खुशबू पुत्री रामअशीष, श्यामसुंदर पुत्र रामप्रीत शामिल हैं। घटना के बाद विद्यालय पर अफरातफरी मच गई। गांव के तमाम लोग मौके पर पहुंच गए। कक्षा में मौजूद प्रधानाध्यापक मनोज कुमार व शिक्षक उदयभान बच्चों को सुरक्षित कमरे से बाहर निकाले। प्रधानाध्यापक ने बताया कि बच्चों के इलाज के लिए 108 नंबर पर फोन किया गया, डेढ़ घंटे बाद एंबुलेंस पहुंची और घायल बच्चों को सीएचसी मलौली ले जाया गया। घटना से विद्यालय में पढ़ने वाले बच्चे सहम गए। इसी तरह गुरुवार की सुबह 9 बजे के लगभग अचानक बिजली गिरने से उसकी चपेट में महुली कसबा निवासी 6 वर्षीय इरफान पुत्र मकसूद और 3 वर्षीय मोहम्मद पुत्र मुमताज गंभीर रूप से घायल हो गई। जिन्हें परिजन तत्काल निकट के अस्पताल ले गए। जहां घायलों का इलाज चल रहा है। जबकि छितही ग्राम पंचायत के सगरवा पुरवा निवासी शिवकुमार की भैंस बिजली की चपेट में आने से मौत की शिकार हो गई।