चंदौसी। मायके से पत्नी के नहीं आने से क्षुब्ध एक युवक ने मंगलवार की रात अपने घर से कुछ ही दूरी पर खड़े नीम के पेड़ पर अपने मफलर से ही फंदा बनाकर लटककर आत्महत्या कर ली। बुधवार की सुबह मामले की जानकारी होने पर परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
बनियाठेर थाना क्षेत्र के अलावलपुर गांव निवासी हरनाम सिंह के पुत्र विनय सिंह (30) की शादी चार साल पहले बदायूं जिले के धरौरा निवासी गुड़िया के साथ हुई थी। शादी के बाद से ही विनय अपनी पत्नी के साथ पटियाला (चंडीगढ़) में रहकर मेहनत मजदूरी करने लगा। उसकी पत्नी गुड़िया को अपनी ससुराल अलावलपुर में रहना पसंद नहीं था। विनय सिंह जो कमाता था, वह भी पत्नी व अपनी ससुराल पर ही खर्च करता था। एक सप्ताह पहले ही विनय पत्नी के साथ अपने गांव आया था। पत्नी यहां रुकना नहीं चाहती थी, वह अपने मायके चली गई।
इसी बात को लेकर पति व पत्नी के बीच तकरार भी चल रही थी। वह पत्नी को बुलाने गया लेकिन उसकी पत्नी ने अलावलपुर आने से साफ इनकार कर दिया। जिससे विनय काफी परेशान हो गया। पिता हरनाम सिंह ने बताया कि विनय मंगलवार की शाम को घूमने के लिए गांव में निकल गया लेकिन वह रात घर नहीं लौटा। रात करीब दस बजे परिजनों ने उसकी तलाश भी की लेकिन उसका कोई पता नहीं चला।
बुधवार की सुबह छह बजे गांव के ही मोहर सिंह की नजर नीम के पेड़ पर फंदे पर लटके विनय पर पड़ी तो परिवार को सूचना दी। खबर फैलते ही गांव में खलबली मच गई। परिजनों ने उसे नीचे उतारा लेकिन उसकी मौत हो चुकी थी। सूचना पर नरौली चौकी पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।