{"_id":"5e4d80d38ebc3ef26b280fb7","slug":"jv-jain-college-lost-in-cricket-from-maharaj-singh-college-saharanpur-news-mrt469849449","type":"story","status":"publish","title_hn":"\u0915\u094d\u0930\u093f\u0915\u0947\u091f \u092e\u0947\u0902 \u092e\u0939\u093e\u0930\u093e\u091c \u0938\u093f\u0902\u0939 \u0915\u0949\u0932\u0947\u091c \u0938\u0947 \u0939\u093e\u0930\u093e \u091c\u0947\u0935\u0940 \u091c\u0948\u0928 \u0915\u0949\u0932\u0947\u091c","category":{"title":"City & states","title_hn":"\u0936\u0939\u0930 \u0914\u0930 \u0930\u093e\u091c\u094d\u092f","slug":"city-and-states"}}
क्रिकेट में महाराज सिंह कॉलेज से हारा जेवी जैन कॉलेज
जैन डिग्री कॉलेज में आयोजित क्रिकेट मैच में विजेता टीम
- फोटो : SAHARANPUR
पढ़ें अमर उजाला ई-पेपर
कहीं भी, कभी भी।
सहारनपुर। महाराज सिंह कॉलेज प्राचार्य एकादश की टीम ने जेवी जैन कॉलेज प्राचार्य एकादश की टीम को 63 रन से हरा दिया। मौका था जेवी जैन कॉलेज मैदान पर आयोजित मैत्री क्रिकेट मैच का।
टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी महाराज सिंह कॉलेज की टीम ने निर्धारित 20 ओवर में पांच विकेट गवाकर 176 रन बनाए। इनमें डॉक्टर दिनकर मलिक ने सर्वाधिक 44 रन बनाए, जबकि डॉक्टर आरबीएस रावत ने 28 और डॉक्टर अजय शर्मा ने 26 रन बनाए। जैन कॉलेज की ओर से डॉक्टर पंकज गुप्ता ने दो तथा डॉक्टर राकेश चंद्रा और डॉक्टर मनु गुप्ता ने एक-एक विकेट लिया। जवाब में बल्लेबाजी करने उतरी जेवी जैन कॉलेज की पूरी टीम 113 रन पर आउट हो गई। डॉक्टर राजेंद्र ने 38 और डॉक्टर पंकज ने 14 रन बनाए। मैन ऑफ द मैच डॉक्टर दिनकर को चुना गया। इस मौके पर जैन कॉलेज के प्राचार्य डॉक्टर वकुल बंसल, महाराज सिंह कॉलेज के प्राचार्य डॉक्टर एके डिमरी, डॉक्टर संदीप गुप्ता, डॉक्टर विनोद कुमार, डॉक्टर हरवीर सिंह, डॉक्टर, डॉक्टर वाईपीएस तोपाल, डॉक्टर वंदना, डॉक्टर पूनम, डॉक्टर शशी नौटियाल, डॉक्टर अशोक शर्मा आदि रहे।
खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन
सहारनपुर। नेहरू युवा केंद्र की ओर से दिल्ली रोड स्थित सैन्य प्रशिक्षण केंद्र में खेल प्रतियोगिता कराई। शुभारंभ आचार्य राजेंद्र अटल और डॉक्टर महेंद्र सिंह महंगी ने संयुक्त रूप से किया। इस दौरान वॉलीबाल, 100 और 400 मीटर की दौड़ तथा लंबी और ऊंची कूद स्पर्धाएं कराई गईं। प्रतियोगिता के सफल आयोजन में काशीनरेश यादव, अनुज चौधरी, लाल धर्मेंद्र प्रताप, जहीर आलम, राजेंद्र कुमार, अमित सैनी, विकास राणा, शोएब मलिक, मसूद राना, मोनिका, दीप्ति आदि रहीं।
देवभूमि में खेलों का आयोजन
सहारनपुर। देव भूमि प्रौद्योगिकी संस्थान एचपी बंसल स्मारक वार्षिक खेल प्रतियोगिता हुई। इसमें क्रिकेट, वॉलीबाल, बैडमिंटन, टेबल टेनिस, बास्केटबॉल प्रतियोगिताएं कराई गईं। परंपरागत खेल जैसे रस्साकशी, पंजा कुश्ती, खो-खो व कबड्डी का भी आयोजन हुआ। एथलेटिक्स में विभिन्न दूरी की दौड़ स्पर्धाएं कराई गईं। शुभारंभ मुख्य अतिथि एयर कोमोडोर अजय शुक्ला ने गुब्बारे उड़ाकर किया। संस्थान के प्रबंधक निदेशक पंकज गोयल खेल भावना बनाए रखते हुए प्रदर्शन करने की अपील खिलाड़ियों से की।