पढ़ें अमर उजाला ई-पेपर
कहीं भी, कभी भी।
*Yearly subscription for just ₹299 Limited Period Offer. HURRY UP!
मेरठ/सहारनपुर। सहारनपुर-मेरठ मंडल के शिक्षक और स्नातक एमएलसी चुनाव का मतदान नौ जनपदों में शांतिपूर्वक संपन्न हुआ। किसी भी जनपद से गड़बड़ी की सूचना प्राप्त नहीं हुई। दोनों सीटाें के लिए रविवार को हुए मतदान में शिक्षक सीट पर जहां 62.29 प्रतिशत मतदान हुआ, वहीं स्नातक सीट पर मात्र 44.05 प्रतिशत ही मतदान हुआ। इसमें गाजियाबाद दोनों सीटों पर मतदान में सबसे फिसड्डी रहा।
शिक्षक और स्नातक सीट के लिए दोनों मंडलों के नौ जनपदों सहारनपुर, मुजफ्फरनगर, शामली, मेरठ, बागपत, गाजियाबाद, हापुड़, बुलंदशहर और गौतमबुद्धनगर में सुबह 8 बजे से मतदान शुरू हुआ। इसमें शिक्षक सीट के लिए 25783 मतदाताओं को आठ प्रत्याशियों के लिए मतदान करना था, वहीं स्नातक सीट पर कुल 227475 मतदाताआें को 23 प्रत्याशियों के लिए मतदान करना था।
सुबह से ही मतदान की गति धीमी रही। 10 बजे तक दो घंटे में सिर्फ हापुड़ ही ऐसा जनपद रहा जहां शिक्षक सीट पर 21 और स्नातक सीट पर 15 प्रतिशत मतदान हुआ। मेरठ में तो शिक्षक सीट पर मात्र 9 प्रतिशत और स्नातक सीट पर 7 प्रतिशत ही मतदान हो पाया। दोपहर 12 बजे तक भी मतदान की गति ज्यादा तेज नहीं हुई। शाम चार बजे तक चले मतदान में सुबह से शाम तक मतदान केंद्रों पर इक्का दुक्का बार ही लाइन नजर आई।
निर्वाचन अधिकारी/मंडलायुक्त मेरठ ने कहा कि मंजीत सिंह सभी नौ जनपदों में शिक्षक और स्नातक सीटों के लिए मतदान शांतिपूर्ण हो गया। सभी जनपदों की मतपेटियां देर रात तक सर छोटू राम इंजीनियरिंग कॉलेज मेरठ में जमा करा दी जाएंगी। यहां पर 26 मार्च की सुबह 8 बजे से मतगणना होगी।