पढ़ें अमर उजाला ई-पेपर
कहीं भी, कभी भी।
*Yearly subscription for just ₹299 Limited Period Offer. HURRY UP!
सरसावा। भैंस बेचने को लेकर मंधौर गांव में रविवार की रात दो पक्षों में मारपीट हो गई। इस दौरान फायरिंग भी हुई। गोलियां चलने से गांव में अफरा-तफरी मच गई। पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ जानलेवा हमले का मामला दर्ज किया है।
मंधौर निवासी सुभाष ने बताया कि उसने दो माह पूर्व समसपुर गांव के एक व्यक्ति को भैंस बेची थी। गांव के ही सुभाष, काला, प्रताप और भूरा रविवार रात करीब नौ बजे उसके घर पहुंचे। सुभाष का आरोप है कि उन लोगों ने गाली गलौच कर भैंस बेचने का विरोध किया। उसने कहा कि मर्जी से भैंस बेची है। इस पर उन्होंने मारपीट शुरू कर दी। बीच बचाव कराने आए दिनेश, महेंद्र, सतीश को बुरी तरह पीटा और तमंचे से फायर किए। फायरिंग से गांव में अफरातफरी मच गई और आसपास के लोग घरों से बाहर निकल आए।
सूचना पर पुलिस गांव में पहुंची तो हमलावर धमकी देकर भाग निकले। सुभाष की तहरीर पर पुलिस ने चारों आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस ने आरोपियों की तलाश में दबिश दी, लेकिन कोई हाथ नहीं आया।