पढ़ें अमर उजाला ई-पेपर
कहीं भी, कभी भी।
*Yearly subscription for just ₹299 Limited Period Offer. HURRY UP!
सहारनपुर। महिला के प्रति अपराध में कमी नहीं आ रही है। छेड़खानी, बलात्कार, दहेज प्रताड़ना, अपहरण और मारपीट के मामले लगातार सामने आ रहे हैं। गुरुवार को भी विभिन्न क्षेत्रों की कई महिलाओं ने थाना पुलिस के न सुनने पर रिजर्व पुलिस लाइन पहुंच कर न्याय की गुहार लगाई। लेकिन किसी भी पुलिस अधिकारी के न मिलने से निराश लौटना पड़ा। केवल एक ही मामले में कोतवाली सदर बाजार में रिपोर्ट दर्ज हो सकी।
अपहरण कर लूटी अस्मत
सहारनपुर। कुतुबशेर थाना क्षेत्र की महिला ने एसएसपी कार्यालय पहुंची। महिला का कहना था कि 19/20 जनवरी की शाम गांव के ही तीन युवकों ने उसकी बेटी कार से अपहरण कर लिया। इनमें से एक ने उसे अपनी हवस का शिकार बनाया और बाद में गांव में ही फेंक गए। परिजनों ने पुलिस से गुहार लगाई, लेकिन उन्हें थाने से ही भगा दिया गया। उसने आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।
सरेराह पकड़ ली कलाई
सहारनपुर। नवादा रोड निवासी एक महिला ने कोतवाली सदर बाजार में दर्ज कराई रिपोर्ट में बताया कि उसकी पुत्री 22 जनवरी की शाम को सब्जी खरीदने गई थी। रास्ते में क्षेत्र के ही सुमित ने उससे छेड़खानी करते हुए उसकी कलाई पकड़ ली और अश्लील शब्द कहे। विरोध करने पर उसके साथ मारपीट की कोशिश भी की। लड़की के शोर मचाने पर सुमित फरार हो गया। कोतवाली सदर बाजार पुलिस ने सुमित के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। वह फरार बताया गया है।
शादी का झांसा देकर लूटता रहा अस्मत
सहारनपुर। सरसावा की शादीशुदा युवती को एक युवक प्रेमजाल मेें फंसाकर शारीरिक शोषण करता है। युवती ने एसएसपी को दिए प्रार्थना पत्र में बताया कि उसकी शादी कश्मीर में हुई थी। कुछ समय से वह मायके रह रही है। क्षेत्र के ही एक युवक ने उसे प्रेम जाल में फंसा लिया और शादी के नाम पर उसकी अस्मत से खेलता रहा। कुछ दिन पूर्व युवक उसे लेकर अपने रिश्तेदारों के यहां चला गया। जहां रिश्तेदारों ने भी उससे शारीरिक संबंध बनाए। अब जब वह गर्भवती हो गई तो उसे पीटकर सरसावा छोड़ गया। शादी की बात से पूरी तरह इंकार कर दिया है। उसने भी रिपोर्ट दर्ज कर युवक के विरुद्ध कार्रवाई की मांग की है।
डेढ़ माह से लापता लड़की का सुराग नहीं
सहारनपुर। चिलकाना के गांव दुमझेड़ा की मोमीना का डेढ़ माह से सुराग नहीं लगा है। पिता इस्लाम ने एसएसपी को भेजे पत्र में बताया कि 7 दिसंबर को उसकी पुत्री का अपहरण गांव के ही इरफान आदि ने कर लिया था। बाद में पुलिस ने मोमीना को बरामद कर लिया था और कोर्ट के आदेश पर उसके सुपुर्द कर दिया था। लेकिन 5 जनवरी को एक बार फिर इरफान अपने साथियों के साथ मोमीना का अपहरण करके ले गया था। इस मामले में इरफान को गिरफ्तार कर पुलिस ने जेल भेज दिया था लेकिन आज तक मोमीना का पता नहीं चल सका है। पुलिस फरार आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं कर रही है। उसने एसएसपी से मोमीना को बरामद करने की मांग की है।