बेहट। ठंड का सितम बढ़ना शुरू हो गया है। पिछले एक सप्ताह से पड़ रही कड़ाके की ठंड बुजुर्गों पर भारी पड़ रही है। बुधवार की रात एक ही गांव के दो वृद्धों की ठंड से मौत हो गई। क्षेत्र में पिछले तीन दिन से सूर्य देव के दर्शन नहीं हुए हैं। लगातार चल रही बर्फीली हवाओं ने लोगों के हाड़ तक कंपा दिए हैं। लगातार बढ़ रही ठंड से सामान्य जनजीवन अस्त व्यस्त होने लगा है। पिछले 24 घंटे में बेहट क्षेत्र के गांव संसारपुर में रफीक शेख (70) और अकबरी (80) की ठंड से मौत हो गई है। परिजनों के मुताबिक दोनों को ठंड लगने पर गांव में निजी चिकित्सक को दिखाया गया लेकिन कोई फायदा नहीं हुआ। जब तक वे किसी अच्छे चिकित्सक के पास उन्हें लेकर जाते दोनों की मौत हो गई।