सहारनपुर। करीब ढाई माह पूर्व बालाजीपुरम कॉलोनी में महिला की मौत के मामले में अदालत के आदेश पर मृतका के पति और सास के खिलाफ हत्या कर सबूत मिटाने के मामले में रिपोर्ट पुलिस ने दर्ज कर ली है।
बुलंदशहर जिले के लखावटी निवासी प्रेमचंद शर्मा की बहन राजेश देवी की शादी सन् 1991 में खेड़ी निवासी त्रिभुवन शर्मा से हुई थी। आरोप है कि दहेज में कार और रुपयों की मांग को लेकर उसकी बहन को प्रताड़ित किया जाता था। आठ वर्ष पूर्व बहनोई का सहारनपुर स्थित बैंक में तबादला हो गया। यहां मकान बनवाने के लिए उसे एक लाख रुपये भी दिए। आरोप है कि बहनोई के किसी महिला से अवैध संबंध हो गए थे। इसके बाद बहनोई ने मिर्जापुर में तबादला करा लिया, लेकिन उसकी बहन को अपने साथ नहीं ले गया। बहन का बड़ा बेटा अपने पिता के साथ रहता था, जबकि छोटा बेटा मां के पास रहता था। आरोप है कि नौ अप्रैल 2012 को उन्हें पुलिस से बहन की मौत होने की सूचना मिली। उसकी बहन का शव घर के अंदर पड़ा मिला था। अब कोर्ट के आदेश पर सदर थाने में पति त्रिभुवन तथा सास शशीबाला के खिलाफ हत्या कर सबूत मिटाने तथा षड्यंत्र का मामला दर्ज किया गया है।