शाहबाद। सैफनी थाना क्षेत्र के दनियापुर गांव निवासी युवक सोमवीर की पत्नी लक्ष्मी (21) की शुक्रवार देर रात को संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मायके पक्ष के लोगों ने आकर तरह-तरह के आरोप लगाए। इसके बाद पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करा दिया है। जानकारी करने पर पता चला कि महिला बीमार थी जिसका उपचार मुरादाबाद के एक निजी अस्पताल में चल रहा था। उपचार के दौरान ही महिला की मौत हुई है। मायके पक्ष की शिकायत के बाद सैफनी पुलिस ने महिला के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए रामपुर भेज दिया। कार्रवाई के लिए मायके या ससुराल पक्ष की ओर से कोई तहरीर नहीं दी गई थी। इस प्रकरण में एसआई विष्णु कुमार ने बताया कि महिला के शव का पोस्टमार्टम कराया है। कार्रवाई की तहरीर नहीं मिली है। संवाद