रामपुर। गंज थाना क्षेत्र में चोरों ने बंद मकान के ताले तोड़कर लगभग डेढ़ लाख रुपये का चोरी कर लिया। मामले की तहरीर पुलिस को दी गई है।
क्षेत्र के मुहल्ला घेर सरबदाल निवासी वजीर खां की जनरल स्टोर चलाते हैं। बताया जाता है कि वह परिवार के साथ कहीं बाहर गए थे और मकान में ताला लगा हुआ था। उनके पीछे ही चोरों ने बंद मकान के ताले तोड़ लिए और घर में घुसकर जेवरात, कैश व अन्य सामान समेट लिया। मामले की जानकारी सुबह के वक्त हुई जब लोगों ने घर के ताले टूटे हुए देखे। ताले टूटने की खबर मिलने के बाद परिवार के लोग वापस लौट आए। इस मामले की तहरीर पुलिस को दी गई है। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज नहीं की है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। बताया जाता है कि चोर करीब डेढ़ लाख का सामान समेट कर ले गए।