रामपुर। मार्निग वाक पर निकली महिला कें बदमाश कुंडल लूटकर ले गए। इस मामले में पुलिस को तहरीर दे दी है
कोतवाली थाना क्षेत्र के माला टाकीज के पास रहने वाली भगवान देई रोजाना की तरह गुरुवार सुबह को गांधी सामाधि के पास मार्निग वाक पर गई थी। इस दौरान पीछे से आए एक बाइक पर सवार दो बदमाश महिला के कुुंडल पर झपट्टा मारकर ले गए। उसके शोर मचाने पर आसपास के लोग मौके पर एकत्र हा गए थे। लेकिन बदमाश जा चुके थे। सूचना के बाद पुलिस भी आ गई। उसके बाद पुलिस ने आस पास बदमाशों को तलाश किया। लेकिन पता नही चल सका। इस मामले में पुलिस को तहरीर दे दीहै।