रामपुर। कांशीराम कालोनी में एक बार फिर अवैध कब्जेदारों पर प्रशासन का डंडा चला है। प्रशासन ने कालोनी में 15 मकानों को खाली कराते हुए उन पर सरकारी ताले ठोंक दिए गए। यह अभियान बुधवार को भी जारी रहेगा।
कांशीराम कालोनी में अवैध कब्जे फिर हो गए हैं। यहां लोगों ने पूर्व में लगाए गए तालों को तोड़ लिया और उसमें कब्जा कर रहने लगे हैं। इस तरह की तमाम शिकायतें प्रशासन को मिल रही है। इस शिकायत के आधार पर डीएम के आदेश पर एसडीएम सदर मदन सिंह गर्बियाल ने पालिका कर्मियों की टीम के संग शौकत अली रोड स्थित कांशीराम कालोनी में छापा मारा। इस दौरान टीम ने मकानों की चेकिंग शुरू की। इस दौरान एक-एक कर 15 मकानों पर ताले ठोंक दिए गए। इन कुछ लोगों ने ताले तोड़कर कब्जे कर लिए थे। इन सबक ो मकानों से बाहर कर दिया गया। इस दौरान कुछ लोगों ने विरोध भी किया,लेकिन अफसरों ने किसी तरह मामला शांत किय। हंगामे के बीच 15 मकानों को खाली करा लिया गया। यहां पर अभी आठ और ऐसे मकान हैं,जिन पर अवैध कब्जे किए हुए हैं। इन मकानों को बुधवार को खाली करा लिया जाएगा। एसडीएम सदर ने बताया कि यहां 23 मकानों पर अवैध कब्जे की सूचना है,जबकि पहाड़ी गेट स्थित कालोनी में भी 15 मकानों पर अवैध कब्जे हैं। इन सभी मकानों को खाली कराया जाएगा। जिन लोगों ने अवैध कब्जे किए हैं उनके खिलाफ भी कानूनी कार्रवाई की जाएगी। इस कार्रवाई से हड़कंप मच गया है।